भीरा: कांवड़ मार्ग पर जलभराव से श्रद्धालु परेशान, नगर पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के भीरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 महावीर नगर में जलभराव की गंभीर समस्या के चलते मुख्यमंत्री के स्वच्छता अभियान के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के भीरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 महावीर नगर में जलभराव की गंभीर समस्या के चलते मुख्यमंत्री के स्वच्छता अभियान के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। सरकारी अस्पताल और नगर पंचायत कार्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर बरसात के कारण करीब एक फुट तक पानी भर गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सावन माह में शिवभक्तों को इसी गंदे पानी और कीचड़ से होकर मंदिर में जल चढ़ाने जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सल्लो का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मुख्य मार्ग उपेक्षित है, जबकि सभासद के घर तक सड़क-नाली का निर्माण पहले करा दिया गया। ग्रामीणों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को लाभ पहुंचाने के लिए प्लॉटिंग क्षेत्र में निर्माण कार्य कराकर सरकारी धन के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है।

मामले में नगर पंचायत के नवागत अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अभी उन्हें पूर्ण कार्यभार नहीं मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यभार संभालते ही प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.