महराजगंज: PNC के खिलाफ बनकटी चौराहे पर लामबंद हुए सैकड़ों ग्रामीण, क्रॉसिंग खोलने की मांग

महराजगंज

महराजगंज सड़क निर्माण कंपनी PNC की मनमानी से परेशान फरेन्दा क्षेत्र के बनकटी चौराहे पर सैकड़ों ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने PNC के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चौराहे पर तत्काल क्रॉसिंग खोलने की मांग उठाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सड़क निर्माण कंपनी PNC की मनमानी से परेशान फरेन्दा क्षेत्र के बनकटी चौराहे पर सैकड़ों ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने PNC के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चौराहे पर तत्काल क्रॉसिंग खोलने की मांग उठाई।

ग्रामीणों का आरोप है कि PNC द्वारा बनकटी चौराहे के सामने मुख्य मार्ग को बंद कर दिए जाने से आम जनता को भारी असुविधा हो रही है। रास्ता बंद होने के कारण प्राथमिक विद्यालय और बनकटी CSC केंद्र आने-जाने वाले लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान हाथों में तख्तियां लिए महिलाओं और पुरुषों ने शासन-प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन और PNC अधिकारियों ने जल्द ही बनकटी चौराहे के सामने क्रॉसिंग खोलकर समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.