मऊ: प्रदेश स्तरीय जूनियर फुटबॉल में वाराणसी की बड़ी जीत, 8-0 से झांसी को हराया

मऊ

मऊ डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत मंगलवार देर शाम तक खेले गए मुकाबलों में वाराणसी मंडल ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत मंगलवार देर शाम तक खेले गए मुकाबलों में वाराणसी मंडल ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से 1 से 8 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता के सातवें मैच में वाराणसी मंडल ने झांसी मंडल को 8-0 के एकतरफा अंतर से पराजित किया। वाराणसी की ओर से अफ्रीदी, हिमांशु और मनोज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

दिन के अन्य मुकाबलों में सहारनपुर मंडल ने मेरठ को 1-0 से हराया, जबकि गोरखपुर मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 2-0 से मात दी। तीसरे मैच में आगरा मंडल ने मुरादाबाद को 4-0 से पराजित किया और चौथे मैच में लखनऊ मंडल ने चित्रकूट पर 5-0 से एकतरफा जीत हासिल की। वहीं, पांचवें मुकाबले में अयोध्या मंडल ने देवीपाटन मंडल को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.