सिद्धार्थनगर:ओवरहेड टैंक ढलाई के दौरान दर्दनाक हादसा मजदूर के पेट में घुसा सरिया

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बारीपार गाँव में बन रहे ओवरहेड टैंक पर छत की ढलाई का काम करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बारीपार गाँव में बन रहे ओवरहेड टैंक पर छत की ढलाई का काम करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान एक मजदूर के पेट में सरिया घुस जाने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बताते चले महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गाँव निवासी 35 वर्षीय रामकिशोर अपने साथियों के साथ बारीपार गाँव में चल रहे ओवरहेड टैंक निर्माण में मजदूरी करने आया था। बताया जा रहा है कि रविवार को ओवरहेड टैंक की छत की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक सरिया खिसक कर रामकिशोर के पेट में जा घुसा।

यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ काम कर रहे अन्य मजदूर तुरंत रामकिशोर को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुँचे, लेकिन डॉक्टरों ने वहाँ पहुँचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के बाहर रामकिशोर के परिजन रोते-बिलखते दिखे।

गाँव के प्रधान महबूब आलम ने बताया कि छत की ढलाई के दौरान सरिया खींचते समय यह हादसा हुआ और अस्पताल ले जाते समय रामकिशोर की मौत हो गई।

इस संबंध में मिश्रौलिया थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें अभी तक इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो मामले की जाँच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.