सिद्धार्थनगर:तेज रफ़्तार दो बाइकों की आमने सामने टक्कर,दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गौहनिया चौराहे के पास रविवार शाम को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गौहनिया चौराहे के पास रविवार शाम को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना होते ही आस-पास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शोहरतगढ़ पहुँचाया। घायलों में से एक,अंकित वर्मा (निवासी नगर पंचायत हनुमंत नगर), को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

दूसरे घायल बाइक सवार की पहचान मैनुद्दीन के रूप में हुई है, जो मूलत राजापुर, जनपद लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। मैनुद्दीन वर्तमान में नगर पंचायत शोहरतगढ़ में किराए पर अपने परिवार के साथ रहता है। वह रेडीमेड कपड़े बाइक पर रखकर गांव-गांव फेरी लगाकर बेचता है। बताया जा रहा है कि मैनुद्दीन चिल्हिया की तरफ से अपनी बाइक पर आ रहा था, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। मैनुद्दीन का इलाज फिलहाल सीएचसी शोहरतगढ़ में चल रहा है।

चिल्हिया थाना प्रभारी रामदेव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो बाइक सवार आपस में टकराकर घायल हुए हैं, और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.