शोहरतगढ़: घोड़ा बुग्गी की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवां गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवां गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ घोड़ा बुग्गी की चपेट में आने से खेल रही छह साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे के बाद बच्ची के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, खुनुवां गांव निवासी गुड्डू की छह वर्षीय बेटी संध्या घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान, खुनुवां गांव से होते हुए साप्ताहिक बाजार को जाने वाले रास्ते पर एक मोड़ पर तेज़ रफ़्तार आती हुई एक घोड़ा बुग्गी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। संध्या बुग्गी के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, बच्ची की हालत बिगड़ चुकी थी। आनन-फानन में उसे शोहरतगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मासूम संध्या की मौत से पूरा परिवार सदमे में है और गांव में भी शोक का माहौल है। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.