महराजगंज : धरमौली के युवक का गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

महराजगंज

महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र अंतर्गत धरमौली निवासी युवक का शव हरियाणा के गुणगांव में मिलने से परिजनों में मची चीख-पुकार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

हरियाणा के गुड़गांव में महाराजगंज जिले के निचलौल तहसील के अंतर्गत धरमौली गांव के 36 वर्षीय सुभाष यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।
बताया जा रहा है कि सुभाष 14 जून को विदेश मॉरिशस जाने के लिए मुंबई गए थे। वीजा में कुछ तकनीकी कमियों के कारण उन्हें 17 जून को वापस लौटना पड़ा।

 

सुभाष यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों
सुभाष यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों

 

वापस आने के बाद सुभाष अपने पैतृक गांव न लौटकर गुड़गांव चले गए। वहां वह नौकरी की तलाश कर रहे थे ताकि परिवार का भरण पोषण कर सके । लेकिन दुख की बात ये है कि सुभाष का यह सपना हमेशा के लिए अधूरा रह गया। रविवार दिनांक 29 जून को कुंडा थाना पुलिस ने सुभाष के बड़े भाई प्रभुनाथ यादव को सुभाष के मौत की सूचना दी। जिससे पूरा परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सुभाष का शव बांस की सीढ़ी से लटका हुआ दिखाई दे रहा है। नरकुल की रस्सी से बंधा शव करीब तीन फीट की ऊंचाई पर था।

परिजनों ने आत्महत्या की संभावना से इनकार किया है। उनका कहना है कि सुभाष ऐसा कदम नहीं उठा सकते। उन्होंने इसे एक साजिश बताया है। परिजनों ने विदेश भेजने वाले एजेंट पर भी शक जताया है। सूचना मिलते ही परिजन शव लेने के लिए गुड़गांव रवाना हो गए हैं।

 

Voice Of News 24