महराजगंज
महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कस्बा सोनौली में बीती रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान ‘संदीप ट्रेडर्स’ में भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कस्बा सोनौली में बीती रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान ‘संदीप ट्रेडर्स’ में भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखे एसी, फ्रिज, कूलर, टीवी, वाशिंग मशीन सहित लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
यह घटना बीती रात लगभग 10 बजे के बाद की है। दुकान मालिक किशोरी लाल अग्रहरि दुकान बंद कर अपने घर जा चुके थे, तभी उन्हें किसी ने सूचना दी कि उनकी दुकान से आग की लपटें उठ रही हैं। खबर मिलते ही दुकान स्वामी भागते हुए मौके पर पहुंचे, जहां कुछ स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।
आग की भयावहता को देखते हुए, तत्काल भारत और नेपाल दोनों तरफ से दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक आग पर काबू पाया।
दुकान स्वामी किशोरी लाल अग्रहरि ने बताया कि इस अग्निकांड में उन्हें लगभग लाखो रुपये का भारी नुकसान हुआ है। आग से दुकान में रखा लगभग सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है।
Voice Of News 24: गुड मॉर्निंग डे स्पेशल – आज 22 जून का दिन क्यों है खासhttps://t.co/izWjVx63lv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2025





















