महराजगंज
महराजगंज जिले के नौतनवां क्षेत्र में आधी रात को मार-पीट का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत अड्डा बाजार के हनुमानगढ़िया में बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले पानी निकासी के लिए दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था।
उस विवाद ने तब तूल पकड़ लिया,जब महराजगंज जिले के ही कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गुलरिहा के ग्राम प्रधान अंगद यादव अपने रिश्तेदारी में गए और उनके पड़ोसी पर जमकर लाठी-डंडों की बौछार कर दिए।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त गांव निवासी कृष्ण मुरारी, मनीष और रंभा एवं उनके घर आए रिश्तेदार के रूप में गुलरिहा ग्राम सभा के प्रधान अंगद यादव और उनके बेटे द्वारा, पड़ोस के घर आए दामाद को बेरहमी से पीटकर लहुलुहान कर दिया गया।
आरोप है कि जब पीड़ित परिवार की एक महिला बीच-बीच के लिए आई तो उसे भी उक्त लोगों द्वारा लाठी जड़ दिया गया।
अब पुलिसिया जांच और कार्यवाही में ही असली वजह और असल गुनहगारों का स्पष्ट चेहरा सामने आयेगा।
महराजगंज : नौतनवां थाना अड्डा बाजार अंतर्गत हनुमानगढ़िया में पानी निकासी के लिए पड़ोसियों में हुआ था विवाद, एक पड़ोसी के घर आए कोल्हुई थाना क्षेत्र ग्राम सभा गुलरिहा के ग्राम प्रधान द्वारा दूसरे पड़ोसी को मार-पीट कर लहुलुहान करने का आरोप लगाया जा रहा है@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/jCL20CYZsw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 21, 2025





















