महराजगंज:पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुरंदरपुर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, श्रावण व मोहर्रम की तैयारियों का लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने आज पुरंदरपुर थाने का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने आज पुरंदरपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का व्यापक भ्रमण कर विभिन्न महत्वपूर्ण अनुभागों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में, एसपी ने थाने के कार्यालय, सीसीटीएनएस (CCTNS) कक्ष, स्टोर रूम, पुलिस बैरक, सम्पूर्ण परिसर, शस्त्रागार और कारागार (बंदीगृह) का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिसकर्मियों के रहन-सहन की स्थिति का भी जायजा लिया।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाने की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं की सुदृढ़ता और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को सुनिश्चित करना था। एसपी ने सभी कमियों को दूर करने और बेहतर कार्यप्रणाली अपनाने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.