बलरामपुर: ट्रेन से गिरकर 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत,परिवार में पसरा मातम

बलरामपुर

गोंडा स्थित रिश्तेदारों से मिलने जा रहे बलरामपुर के मोहल्ला गोविंद बाग सब्जी मंडी वार्ड निवासी रामअनुज पाण्डेय (50) की शुक्रवार रात ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोंडा स्थित रिश्तेदारों से मिलने जा रहे बलरामपुर के मोहल्ला गोविंद बाग सब्जी मंडी वार्ड निवासी रामअनुज पाण्डेय (50) की शुक्रवार रात ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना देर रात करीब 11 बजे संतोषी माता मंदिर क्रॉसिंग के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, रामअनुज पाण्डेय शुक्रवार शाम 7 बजे अपने घर से निकले थे। ट्रेन यात्रा के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन के गेट से नीचे जा गिरे। गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने कोतवाली नगर पुलिस को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के दामाद विक्की पाण्डेय ने बताया कि रामअनुज पाण्डेय अपने रिश्तेदारों से मिलने गोंडा जा रहे थे। इस हादसे की खबर से उनके परिवार में गहरा मातम छा गया है। रामअनुज पाण्डेय अपने पीछे पत्नी के अलावा चार बेटियों और चार बेटों को छोड़ गए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.