मेरठ के युवक की ओडिशा में संदिग्ध परिस्थितियों मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मेरठ

मेरठ जनपद के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की यामीन कॉलोनी निवासी युवक शारिक (27) की ओडिशा के भवानीपटना सिटी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की यामीन कॉलोनी निवासी युवक शारिक (27) की ओडिशा के भवानीपटना सिटी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शारिक ओडिशा में स्क्रैप का कारोबार करता था। परिजनों ने उसकी पत्नी और सास पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार बतातेचले शारिक ने तीन साल पहले ओडिशा की रहने वाली आफरीन से प्रेम विवाह किया था। उनका एक बेटा, उमर, भी है। ईद-उल-अजहा के अवसर पर शारिक अपनी पत्नी और बेटे के साथ मेरठ आया था और 13 जून को ही ओडिशा लौटा था।

शारिक के परिजनों के अनुसार, 17 जून की रात को आफरीन ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि शारिक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, मृतक के परिवार का आरोप है कि शारिक ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी पत्नी और सास ने मिलकर उसकी हत्या की है। परिजनों ने बताया कि शारिक के शव पर चोट के निशान भी मिले हैं।

ओडिशा में पोस्टमार्टम के बाद शारिक के शव को मेरठ लाया जा रहा है। ओडिशा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शारिक अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी असामयिक और संदिग्ध मौत से पूरे परिवार में गहरा मातम छाया हुआ है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.