महराजगंज:श्रावण मास के लिए इटहिया मंदिर में प्रशासन ने की बैठक,श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ज़ोर

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आगामी श्रावण मास में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में आगामी श्रावण मास में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, निचलौल तहसील के प्रसिद्ध इटहिया महादेव मंदिर परिसर में आज प्रशासनिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता एसडीएम निचलौल नंद प्रकाश मौर्य और क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने की। इस दौरान मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय दुकानदार, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर पूरी व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, त्वरित चिकित्सा सुविधा, सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था और अस्थायी दुकानों के उचित प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से भी अपील की कि वे श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराएं।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों और प्रतिनिधियों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया, जिससे श्रावण मास के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम माहौल तैयार किया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.