सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ने की संयुक्त गश्त

सिद्धार्थनगर

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सिद्धार्थनगर जिले में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सिद्धार्थनगर जिले में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत कुमार राय ने आज थाना ढेबरुआ पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की। बैठक के बाद, सीमावर्ती क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा स्थिति का जायजा भी लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में हुई इस बैठक में एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल के कर्मी मौजूद रहे। संयुक्त बैठक में सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के उपरांत, अधिकारियों की टीम ने सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त की और संवेदनशील स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत कुमार राय ने इस अवसर पर दोहराया कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और मिलकर काम कर रही हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.