महराजगंज
महराजगंज आज जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा ने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात कर धानी घाट की बदहाली का मुद्दा उठाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज आज जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा ने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात कर धानी घाट की बदहाली का मुद्दा उठाया। राहुल शर्मा ने मंत्री को बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा घाट की मौजूदा स्थिति बेहद खराब कर दी गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, जो आज राप्ती नदी के तटबंधों का निरीक्षण करने धानी पहुंचे थे,उनसे मुलाकात के दौरान राहुल शर्मा ने धानी घाट पर व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के कुछ कार्यों के कारण घाट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है,
राहुल शर्मा ने मंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और धानी घाट की मरम्मत व सौंदर्यीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह ग्रामीणों की वर्षों पुराना घाट है
मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने राहुल शर्मा की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी की जाएगी ताकि ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सके।
महाराजगंज में आज जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा ने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात कर धानी घाट की बदहाली का मुद्दा उठाया। pic.twitter.com/qZi48vQJBI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 21, 2025























