सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 154 परिवारों को मिला लाभ

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत आज सोमवार को जनपद के लाभार्थी परिवारों को सहायता राशि का वितरण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत आज सोमवार को जनपद के लाभार्थी परिवारों को सहायता राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट सभागार सहित जिले की सभी तहसीलों – शोहरतगढ़, बांसी, इटवा और डुमरियागंज में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सांसद जगदम्बिका पाल ने इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि, “पहले किसानों की मृत्यु या दुर्घटना की स्थिति में परिवार को कोई खास मदद नहीं मिल पाती थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस संवेदनशील पहल से अब मृतक किसानों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ बंटाईदार किसानों को भी मिलेगा, जिससे इसकी पहुंच और व्यापक हो सकेगी।

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों से कुल 142 दावे प्राप्त हुए थे, जिनके गहन सत्यापन के बाद 154 लाभार्थी परिवारों को कुल ₹6 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह वितरण कार्यक्रम सभी जिलों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया है।

इस योजना के तहत मिली सहायता राशि से पीड़ित परिवारों को न केवल आर्थिक संबल मिला है, बल्कि यह संकट की इस घड़ी में उनके लिए एक बड़ी राहत भी साबित हुई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.