सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव में एक पशु बाड़े को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव में एक पशु बाड़े को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित बुधई प्रजापति ने गांव के ही दो लोगों, घनश्याम मिश्र और राज मिश्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
बुधई प्रजापति ने अपनी शिकायत में बताया कि वह रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने पुश्तैनी मकान के पास स्थित पुराने पशु बाड़े की मरम्मत करा रहे थे। तभी गांव के घनश्याम मिश्र और राज मिश्र एक ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने बुधई को निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा और ट्रैक्टर से उनके पशु बाड़े की ‘घारी’ को गिराना शुरू कर दिया।
पीड़ित के मुताबिक, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और ट्रैक्टर से धक्का देकर घारी को भारी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। घटना के बाद आरोपित लाठी-डंडे लेकर पीड़ित बुधई प्रजापति के घर तक पहुंच गए, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया।
बुधई ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपित मौके से फरार हो गए।
त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष विपिन सिंह राठौर ने बताया कि दोनों आरोपितों, घनश्याम मिश्र और राज मिश्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है
#महराजगंज: 82 परिवारों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 5-5 लाख के चेक वितरितhttps://t.co/O6rkI0HHA4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2025





















