महाराजगंज
महराजगंज जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने सोमवार को थाना फरेंदा का आकस्मिक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने सोमवार को थाना फरेंदा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
एसपी ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले थाना परिसर का गहन दौरा किया। उन्होंने जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस (अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली) कक्ष, सीसीटीवी कैमरे और बंदीगृह का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए भोजनालय की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की भी जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों की भी गहन पड़ताल की गई। इनमें अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर और त्यौहार रजिस्टर शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने इस दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बीट आरक्षियों को अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने और स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों से सतत संपर्क बनाए रखने के लिए कहा। एसपी ने आमजन की शिकायतों का समय पर और प्रभावी ढंग से निपटारा करने पर विशेष जोर दिया।
थाना प्रभारी को आगामी त्योहारों के मद्देनजर विशेष निर्देश दिए गए। उन्हें सभी आदेशों का समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
#फरेंदा :रविंद्र साहनी ने सबसे ऊंची बोली लगाकर पोखरे का आवंटन अपने नाम कियाhttps://t.co/EiarfUEcNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2025























