महाराजगंज
महराजगंज जनपद के बांसपार बैजौली टोला लालपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बांसपार बैजौली टोला लालपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में धान की रोपाई कर रहे 30 वर्षीय भुआल पासवान पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भुआल कुछ समय पहले ही बेंगलुरु से अपने गांव लौटे थे।
जानकारी के अनुसार बताते चले की यह हादसा उस समय हुआ जब सोमवार को हल्की बारिश हो रही थी। भुआल अपने खेत में धान की रोपाई का काम कर रहे थे। तभी अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जो सीधे भुआल पर पड़ी। बिजली गिरने से उनकी तत्काल मौत हो गई। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने यह भयावह मंजर देखा और तुरंत भुआल के परिवार को सूचना दी।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
भुआल की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे सत्यम और परी हैं। उनके माता-पिता और दो भाई धर्मवीर व विशाल भी हैं। भुआल बेंगलुरु में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और करीब एक महीने पहले ही घर आए थे।
सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गांव में इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
#फरेंदा :किसान कल्याण योजना में मिली बड़ी राहत परिवारों को मिले 5-5 लाख रुपए के चेकhttps://t.co/hdKJRZMPUt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2025























