प्रेमी के घर जा न सकी प्रेमिका की डोली तो अर्थी पर ही कर दिया सिंदूरदान,यह मंजर बना मोहब्बत की इबारत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर पंचायत के कृष्णा नगर वार्ड में एक प्रेम कहानी ने ऐसा मार्मिक मोड़ लिया जिसने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर पंचायत के कृष्णा नगर वार्ड में एक प्रेम कहानी ने ऐसा मार्मिक मोड़ लिया जिसने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया। शनिवार रात को 24 वर्षीय प्रियंका मद्धेशिया ने अपने प्रेमी से हुए विवाद के बाद आत्महत्या कर ली, लेकिन मौत के बाद जो हुआ, वह समाज और रिश्तों की गहराई को दर्शाने वाला दृश्य था—उसका प्रेमी सन्नी मद्धेशिया अपनी मृत प्रेमिका की लाश के साथ विवाह के फेरों में बैठ गया।

 

प्रियंका और सन्नी का प्रेम संबंध वर्षों पुराना था। सन्नी की दुकान प्रियंका के मकान में ही थी, जिससे दोनों का मेल-जोल स्वाभाविक रूप से बढ़ा। परिजनों को भी उनके रिश्ते की जानकारी थी और आगामी 29 नवंबर को दोनों की शादी तय कर दी गई थी। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था; शादी से पहले ही किसी आपसी विवाद ने प्रियंका को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

रात को जब युवती ने घर की दूसरी मंजिल पर फांसी लगा ली, तो प्रेमी और परिजन उसे तत्काल सीएचसी निचलौल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान सन्नी ने पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लगाई, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत यह जरूरी था।

 

दुख और पछतावे से पूरी तरह टूट चुके सन्नी ने जब पोस्टमार्टम के बाद प्रियंका का शव घर पहुंचा, तो उसने अपनी मृत प्रेमिका की लाश के साथ ही शादी करने की बात कही। परिजनों ने भी सन्नी की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसकी अनुमति दे दी। इसके बाद, दोनों का मरणोपरांत विवाह हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न कराया गया। फेरों के दौरान भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस हृदय विदारक दृश्य को देख ग्रामीणों की आंखें नम थीं और पूरा माहौल गमगीन हो गया। यह घटना महराजगंज में प्रेम की एक ऐसी अविस्मरणीय और दुखद मिसाल बन गई है, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.