सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा-डुमरियागंज मार्ग स्थित करहिया पुल के नीचे कल रविवार शाम एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा-डुमरियागंज मार्ग स्थित करहिया पुल के नीचे कल रविवार शाम एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुल से गुजर रहे ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर फैलते ही पुल के पास ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर श्याम सुंदर तिवारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पाया कि नवजात का शव एक लाल कपड़े में लिपटा हुआ था। प्रारंभिक जांच और घटनास्थल के हालात को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात को नदी में बहा दिया होगा, जिसे जलप्रवाह के माध्यम से पुल के नीचे तक पहुंच गया।
पुलिस ने शव को तत्काल कब्जे में लेकर पंचनामा की आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मृत्यु के कारणों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का पता लगाया जा सके।
एसएचओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया, “हमें नवजात का शव मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस फिलहाल इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की तलाश में गहन छानबीन कर रही है।
#अलीगढ़ : दबंग पुलिसकर्मियों ने नाबालिग के साथ की मार-पीट, विडीयो हो गया वायरल,सुरक्षा प्रदान करने वाला इंसान देखें कैसे बन गया शैतान? आरोप है कि दरोगा भीम प्रकाश और सिपाही लखमीचंद ने नाबालिग पर भांजे लाठी-डंडे, पुलिसिया कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल@Uppolice @meerutpolice pic.twitter.com/uEky4zH9Rv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2025


















