वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 के खबर का असर, ठूठीबारी में नाली निर्माण और सड़क विवाद के खबर पर आला अधिकारियों एवं जिम्मेदारों की खुली नींद

महराजगंज

महराजगंज जिले के ठूठीबारी में नाली और सड़क विवाद में वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 के खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों एवं जिम्मेदारों ने तत्काल कार्य शुरू कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी अंतर्गत लक्ष्मी नगर मोहल्ले में SBI बैंक रोड पर सड़क और नाली को लेकर स्थानीय ग्रामीण बेहद परेशानियों का सामना करते नजर आ रहे थे। जिसके संबंध में गुरुवार को वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 ने खबर को प्रकाशित किया था जिसके बाद इस नाली पर पहली नजर, सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान की पड़ी जो नींद से जागे।
खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित जिम्मेदारों और आला अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का आभास हुआ तथा आज शनिवार को सुबह-सुबह ही पूरे जोर-शोर से नाली की सफाई का कार्य किया शुरू हो गया। हालांकि सड़क के बीचों बीच बनी नाली का ढक्कन नाली के बगल में रखा गया है। जिससे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक नाली के ऊपर का ढक्कन नहीं लगेगा तब तक आवाज उठता रहेगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.