सांसद प्रिया सरोज की क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ सगाई कल, जानें कौन-कौन से बड़ी हस्तियों को भेजा गया निमंत्रण?

ब्यूरो रिपोर्ट

लोकसभा मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार खिलाड़ी रिंकू सिंह के शादी की चर्चाएं जोरों पर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

लोकसभा मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार खिलाड़ी रिंकू सिंह के शादी की चर्चाएं जोरों पर है। इन्हीं चर्चाओं के बीच में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के रिंग सेरेमनी के दिन की पुष्टि होते ही उनके शुभचिंतकों में काफी उत्साह देखने को मिल रही है।
कल यानि 8 जून रविवार को लखनऊ के होटल सेंट्रल में प्रिया सरोज और रिंकू सिंह का भव्य रिंग सेरेमनी होना सुनिश्चित किया गया है। इस समारोह में कई वीवीआईपी मेहमान शामिल होंगे। अखिलेश यादव, डिंपल यादव,जया बच्चन को इस समारोह में निमंत्रण भेजा गया है। रिंकू और प्रिया सरोज के इस रिंग सेरेमनी के विशेष कार्यक्रम में कुल लगभग 300 मेहमान शामिल होंगे। 8 जून को रिंग सेरेमनी के बाद 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में शादी के बंधन में बंध कर सात फेरे लेंगे।

 

Voice Of News 24