बाराबंकी
बाराबंकी में बक़रीद के दिन भी करीब दर्जनों छात्र पहुंचे विद्यालय, साफ-सफाई और कचरा उठाते सरकारी विद्यालय में छात्रों का विडीयो वायरल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले में बकरीद के अवसर पर जब स्कूलों में छुट्टी घोषित थी, तब भी एक सरकारी विद्यालय को जबरन खुलवाया गया और मासूम छात्रों से झाड़ू लगवाकर सफाई करवाई गई। इस घटना का वीडियो सामने आते ही स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक थाना लोनी कटरा क्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दहिला में बकरीद की छुट्टी के दिन भी विद्यालय खोला गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि विद्यालय में लगभग एक दर्जन छात्रों को बुलाकर उनसे झाड़ू लगवाई गई और कूड़ा-कचरा फिंकवाया गया।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जिसमें छात्र स्कूल परिसर की सफाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आता है कि बच्चे नंगे हाथों से कचरा उठा रहे हैं और झाड़ू लगाकर परिसर की सफाई कर रहे हैं। यह काम आमतौर पर सफाई कर्मियों के ज़िम्मे होता है, लेकिन यहां उसे छोटे-छोटे बच्चों से करवाया गया। जो उन बच्चों का दुर्भाग्य तथा विभाग एवं आला अधिकारियों की लापरवाही झलकती प्रतीत हो रही है।
घटना का विडियो वायरल होते ही जहां लोग शिक्षा विभाग पर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहें हैं, वहीं अभिभावकों में भी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि जिस दिन बच्चों को अपने परिवार के साथ त्योहार मनाना चाहिए था, उस दिन उन्हें स्कूल बुलाकर शारीरिक श्रम करवाया गया। जिससे आजाद देश में गुलामी की यादें ताजा हो गई है।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तरफ से मामले पर कोई ठोस कदम उठाया जाता है? या फिर आजाद देश में इस तरह के गुलामी जैसे करतूतों को नजरंदाज कर दिया जायेगा
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 के ब्रेकिंग न्यूज के “रफ्तार एपिसोड” की असरदार ताज़ा मुख्य खबरें pic.twitter.com/DlnByVP2by
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 7, 2025























