सिद्धार्थनगर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़,DM और SP रहे मुस्तैद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज़ पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज़ पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। हजारों नमाजियों ने अपने निर्धारित स्थानों, खासकर ईदगाहों में, एकत्रित होकर खुदा की इबादत की।

इस अवसर पर प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन, अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न स्थलों पर मौजूद रहे और शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा, जिससे कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की शुभकामनाएं दीं और पूरे जिले में भाईचारे का संदेश गूंजता रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.