महराजगंज:बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परतावल बाजार का किया भ्रमण, शांति व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज

बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व के दृष्टिगत आज महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने थाना श्यामदेउरवा स्थित परतावल बाजार का सघन भ्रमण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व के दृष्टिगत आज महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने थाना श्यामदेउरवा स्थित परतावल बाजार का सघन भ्रमण किया। अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

भ्रमण के दौरान, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पर्व को शांति व भाईचारे के साथ मनाएं। इस दौरान, पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रही और पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।

 

Voice Of Nerws 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.