महराजगंज
बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घोंघी नदी में चार वर्षीय मासूम ने डूबकर तोड़ दिया दम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्टपूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गुजरौलिया गांव के लोधपुरवा टोले में सोमवार दोपहर घोंघी नदी के किनारे खेलते समय 4 वर्षीय ऋषि पासवान पुत्र शिब्बन पासवान पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक, दोपहर को कुछ बच्चे घोंघी नदी में नहा रहे थे। ऋषि भी वहीं पास में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब अन्य बच्चों ने ऋषि को डूबते हुए देखा, तो उन्होंने तुरंत शोर मचाया।
बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर नदी की ओर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और ऋषि पानी में डूबकर ओझल हो चुका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उसकी तलाश शुरू की और लगभग एक घंटे की खोज के बाद उसे बाहर निकाला गया। दुर्भाग्यवश, तब तक ऋषि ने दम तोड़ दिया था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
इस घटना ने एक बार फिर अभिवावकों की बच्चों के प्रति देखभाल में हो रही लापरवाहियों का आईना दिखा दिया है।
उक्त घटना से जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं आस-पास के इलाकों में मातम पसरा हुआ है।
सिद्धार्थनगर: युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्तhttps://t.co/RpGJSlTapq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 2, 2025


















