ठूठीबारी: चंदन और झरही नदी में आया बरसाती पानी, लोगों और जानवरों को मिलेगी गर्मी से राहत

महराजगंज

महराजगंज जनपद कल रात नेपाल के पहाड़ों पर हुई भारी बारिश का असर आज सुबह भारतीय क्षेत्र में देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद कल रात नेपाल के पहाड़ों पर हुई भारी बारिश का असर आज सुबह भारतीय क्षेत्र में देखने को मिला, जब चंदन और झरही, जिसे प्यासी नदी के नाम से भी जाना जाता है, में बरसाती पानी आ गया। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं पशु-पक्षियों को भी अपनी प्यास बुझाने में आसानी हो गई है।

पड़ोसी देश नेपाल के पहाड़ों से निकलने वाली झरही, जिसे भारत में प्यासी नदी कहा जाता है, ठूठीबारी कस्बे के पश्चिम और पूरब दक्षिण दिशा में चंदन नदी से मिलकर भारतीय सीमा क्षेत्र में बहती है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण चंदन और झरही (प्यासी) नदी का पानी सूख गया था, जिससे नदी के आसपास के पेड़-पौधे मुरझा रहे थे और पशु-पक्षी भी पानी के लिए परेशान थे।

पिछले कई दिनों से सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ नेपाल के पहाड़ों पर भी भीषण गर्मी पड़ रही थी। लेकिन बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण झरही (प्यासी) नदी में पहाड़ों से पानी आ गया, जो नदी किनारे के पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है।

ग्रामीणों सुरेश यादव, अंगद मौर्य, रामचंद्र, शकुंतला देवी, झिनका देवी, हरिंद्र यादव, नाथू और रिंकू गुप्ता आदि ने बताया कि झरही नदी में पानी आने से क्षेत्र के पशुपालक अब आसानी से अपने पशुओं को नदी में नहला पा रहे हैं और पशु-पक्षी भी बिना किसी परेशानी के अपनी प्यास बुझा रहे हैं। नदी में पानी आने से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।

 

Voice of News 24