ठूठीबारी: मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सामाजिक संस्थाओं और सुरक्षा एजेंसियों ने की गोष्ठी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी में मानव तस्करी को रोकने के उद्देश्य से सामाजिक संस्थाओं और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर एक गोष्ठी का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी में मानव तस्करी को रोकने के उद्देश्य से सामाजिक संस्थाओं और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर एक गोष्ठी का आयोजन किया।

भारत-नेपाल सीमा से लगे ठूठीबारी स्थित 22वीं वाहिनी SSB BOP परिसर में आज शुक्रवार दोपहर पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (PGSS), निचलौल के तत्वावधान में “मानव तस्करी निषेध” विषय पर मासिक गोष्ठी SSB असिस्टेंट कमांडेंट प्रिया यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस गोष्ठी में भारत और नेपाल के गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), सुरक्षा एजेंसियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए असिस्टेंट कमांडेंट प्रिया यादव ने मानव तस्करी को मानवता और सभ्य समाज के लिए एक अभिशाप बताया। उन्होंने कहा कि यह आज पूरे विश्व की एक गंभीर समस्या है। मानव तस्कर उच्च वेतन और अन्य प्रलोभनों का लालच देकर लड़कियों और महिलाओं को यौन शोषण के लिए मजबूर करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ितों का शोषण कर उन्हें सेक्स वर्कर और मजदूर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, साथ ही उनके अंगों को बेचकर तस्कर मोटा मुनाफा कमाते हैं।

असिस्टेंट कमांडेंट यादव ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों और NGOs के आपसी समन्वय से मानव तस्करी पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सकता है। इस अवसर पर सिस्टर जगरानी ने शासन द्वारा जारी निशुल्क हेल्पलाइन नंबर पर विस्तृत जानकारी दी।

गोष्ठी में SSB इंस्पेक्टर विशाल कुमार, नेपाल के इलाका प्रहरी महेशपुर के इंस्पेक्टर गंगा दत्त बडू, महिला उपनिरीक्षक खुश्बू, साधना, वरुण मिश्रा, मेनका, माधुरी, भूमिका मगर और आशुतोष त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.