सिद्धार्थनगर:नगर पंचायत बढ़नी में धूमधाम से मनाई गई वीरांगना अहिल्या बाई होलकर की जन्मशती

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत बढ़नी में महान शासिका देवी अहिल्या बाई होलकर की जन्मशती आज बड़े ही उत्साह और श्रद्धापूर्वक मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत बढ़नी में महान शासिका देवी अहिल्या बाई होलकर की जन्मशती आज बड़े ही उत्साह और श्रद्धापूर्वक मनाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अपने संबोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर भारतीय इतिहास की एक महान और प्रेरणादायक शख्सियत थीं, जिन्होंने अपना जीवन जनकल्याण, न्याय और धर्म की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका कुशल नेतृत्व और अद्भुत प्रशासनिक क्षमता आज भी हम सभी के लिए एक आदर्श है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह सदैव प्रासंगिक रहेगा।

 

कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने अहिल्या बाई होलकर द्वारा निर्मित कराए गए मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं और उनके द्वारा किए गए अनगिनत सामाजिक कार्यों को याद करते हुए उनके महान योगदान पर प्रकाश डाला।

नगर पंचायत की ओर से कार्यक्रम में आए सभी लोगों को स्मृति चिन्ह और प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.