सिद्धार्थनगर: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का दौरा कल, कपिलवस्तु में करेंगे भ्रमण और जनसभा को करेंगे संबोधित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर कल सिद्धार्थनगर के दौरे पर रहेंगे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर कल सिद्धार्थनगर के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से भरा होगा।

केंद्रीय मंत्री खट्टर सुबह 10:05 बजे पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर पहुंचेंगे। इसके बाद, 10:35 बजे वे कपिलवस्तु स्थित संग्रहालय और ऐतिहासिक स्तूप का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे कपिलवस्तु के ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहर के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

दोपहर 12:00 बजे, मंत्री खट्टर बीएसए ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में वे केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जनता को अवगत कराएंगे।

दोपहर 1:35 बजे, वे गेस्ट हाउस सिद्धार्थनगर में विश्राम करेंगे और उसके बाद गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.