लखनऊ: ऐशबाग स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन

लखनऊ

लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन पर शंटिंग के दौरान एक ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन पर शंटिंग के दौरान एक ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। इस घटना में ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) का एक खंभा भी टूट गया और स्टॉपर भी उड़ गया।

 

इस घटना के चलते छपरा-मथुरा एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटे तक ऐशबाग स्टेशन पर रुकी रही। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डेढ़ घंटे के भीतर यार्ड रूट को बहाल कर दिया। लेकिन, इस दौरान ऐशबाग यार्ड का रूट करीब 2 घंटे तक बाधित रहा, जिससे कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।

रेलवे प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है कि किन परिस्थितियों में इंजन पटरी से उतरा और OHE खंभा टूटा। फिलहाल, स्थिति सामान्य बताई जा रही है और ट्रेनों का आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।रेलवे ने मौके पर तत्काल टेक्निकल टीम भेजी, जिसके प्रयासों से शाम 4:15 बजे इंजन को ट्रैक पर लाकर यार्ड को बहाल किया गया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.