महराजगंज: ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रजी अख्तर का आकस्मिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रजी अख्तर का कल रात हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रजी अख्तर का कल रात हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

रजी अख्तर सिद्दीकी (उम्र 36 वर्ष) लक्ष्मीपुर देऊरवा के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, रजी अख्तर को कल रात लगभग 01 बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल केएमसी हॉस्पिटल ले जाया गया। दुर्भाग्यवश, रात 2:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रजी अख्तर वर्ष 2013 से जनपद में एनआईसी (NIC) में कार्यरत थे और उन्होंने जुलाई 2022 से ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी।

जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने रजी अख्तर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.