महराजगंज
नगर पंचायत आनंद नगर स्थित कृष्णा मैरिज लॉन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के आनंद नगर स्थित कृष्णा मैरिज लॉन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, और विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्याम नारायण तिवारी और पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के प्रति अपने परिवार के पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा, “हमारे परिवार का फरेंदा विधानसभा से पुराना नाता रहा है। पहले भी हमें फरेंदा विधानसभा की जनता की सेवा करने का अवसर मिला था, और अब हम दुबारा यहां आकर जनता के बीच उपस्थित हैं।” उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद मांगा।
समारोह ने न केवल होली की खुशियों का संचार किया, बल्कि फरेंदा विधानसभा में राजनीतिक हलचल भी तेज कर दी। समारोह में यह चर्चा होने लगी कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल बज चुका है। यह भी कहा जा रहा है कि आगामी दिन फरेंदा विधानसभा के लिए राजनीतिक दृष्टि से काफी दिलचस्प होंगे।
इस अवसर पर फरेंदा क्षेत्र के तमाम लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















