महराजगंज में टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

जनपद महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में लुटेरों ने एक स्वर्ण व्यवसाई की दुकान को निशाना बनाते हुए लुट ले गए लाखों के जेवरात। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के पनियरा नगर पंचायत स्थित शीतलपुर तिराहे पर सोमवार की दोपहर टीवीएस बाइक एजेंसी के सामने स्थित श्री राम ज्वैलर्स से दो बदमाशों ने चतुराई से 106 ग्राम सोने के जेवरात की चोरी कर ली।

यह घटना तब घटित हुई जब दुकान के मालिक आनंद कुमार वर्मा बाहर गए हुए थे और उनकी पत्नी गुंजा दुकान संभाल रही थीं। उस समय दुकान पर नगर पंचायत की एक अन्य महिला भी मौजूद थी। इसी दौरान बाइक से आए दो युवकों ने कान के टॉप्स देखने की बात कही। जब गुंजा जेवर दिखा रही थीं, तो बदमाशों ने और जेवर दिखाने को कहा और एक व्यक्ति रुपये भी दिखा रहा था।

बदमाशों ने कहा कि वे कुछ महिलाओं के साथ आकर खरीदारी करेंगे। जैसे ही गुंजा पीछे मुड़ीं, दोनों बदमाश जेवरात की थैली लेकर बाइक पर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर बदमाश मुजुरी की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। उक्त दुकान में सीसीटीवी कैमरा न होने की वजह से पुलिस को उन्हें ढूंढने में कठिनाई आ रही है, फिलहाल पुलीस की इस मामले पर कड़ी नजर टिकी हुई है।

 

Voice Of News 24