सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है, मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील गेट के सामने ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक मृतक का नाम अवनीश सिंह है जो उत्कर्ष स्माॅल फाइनेंस बैंक में कार्यरत था।
मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई।
बताया जा रहा है कि तहसील गेट के किनारे ठेला और अन्य दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है, जिससे सड़क सकरी हो गई है तथा आए दिन घटनाएं घटित होती रहती है।
सिद्धार्थनगर महोत्सव में तीसरी शाम बाॅलीवुड के चर्चित सिंगर कनिका कपूर और बस्ती जनपद के लाल बृजेश शांडिल्य ने मचाया धूम, चौथी शाम लगेगा भोजपुरी तड़काhttps://t.co/2LtMHzxkY8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 1, 2025























