गोरखपुर :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गांवों में लगाया गया पी डी ए चौपाल, जानें पूरी बातें

गोरखपुर

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज विधानसभा के ग्राम सभा मरहरी में लगा समाजवादी पार्टी का पी डी ए चौपाल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव में पी डी ए का चौपाल कर रहे हैं। इसी के तहत मरहरी में किसान, नौजवान, गरीब, मजदूर, माताएं एवं बहनें उपस्थित रही।

पार्टी के वरिष्ठ नेता साधु यादव ने कहा “हम हर ग्राम सभा में चौपाल को लगाकर जन-जन को पी डी ए के बारे में बता रहे हैं।”
पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ अरविंद प्रताप यादव ने कहा कि, “2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और पीडीए फार्मूला सफल होगा।”
इस अवसर पर सुरेंद्र मौर्य विधानसभा अध्यक्ष, पंकज यादव विक्रम यादव, सुनील सिंह, जितेंद्र जायसवाल, दीनानाथ सिंह, सूरज निषाद, उपेंद्र गिरी, विजयनाथ यादव, दुर्गेश, श्रीधर निषाद समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24