महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

महराजगंज

जनपद महराजगंज के पनियरा थाना अंतर्गत क्षेत्र में आज एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआचांप के महुआपार टोले में बुधवार शाम को एक 23 वर्षीय युवक का शव उसके घर में छत के कुंडे से लटका मिला।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक मृतक की पहचान विरेंद्र निषाद के रूप में हुई है, जो हैदराबाद में पेंटर के रूप में काम करता था और कुछ दिन पहले ही कमाई करके घर लौटा था। विरेंद्र अपने पिता नेती निषाद का पहली पत्नी से पैदा हुआ बेटा था। उनके पिता वर्तमान में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं और विरेंद्र की मां के निधन के बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में ले लिया।

इस संबंध में पनियरा थाने के प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
परिजनों द्वारा जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की कोशिश से मामला संदिग्ध हो गया है। जिससे इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस एक्शन में है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.