महराजगंज
महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने आज मौनी अमावस्या स्नान पर्व के मद्देनज़र थाना निचलौल क्षेत्र के झूलनीपुर स्थित नदी और घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने आज मौनी अमावस्या स्नान पर्व के मद्देनज़र थाना निचलौल क्षेत्र के झूलनीपुर स्थित नदी और घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को घाटों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। इसलिए, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करें और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहें।
प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर मची भगदड़ से 15 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत व 50 से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर pic.twitter.com/yYVgqjx9UP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 29, 2025























