महराजगंज : विकलांग व्यक्ति के छाती पर रिश्तेदारों ने चलाया डंडा, स्थानीय पुलिसिया कार्रवाई में आरोपियों के लिए उपहार, एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित

महराजगंज

महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र में एक विकलांग व्यक्ति को उसके रिश्तेदारों ने मार पिटकर लहुलुहान कर दिया और बाद में फिर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने उक्त आरोप को लेकर पहुंचा एसपी कार्यालय। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में विकलांग व्यक्ति से मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर संबंधित पर कार्रवाई करने का गुहार लगाया है।

 

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक चौक थाना क्षेत्र में एक विकलांग व्यक्ति के साथ उसके रिश्तेदारों द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पीड़ित मुनीब का आरोप है कि उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर निर्मला देवी के घर ले जाया गया, जहां दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ा, लेकिन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोप की मानें तो जब पुलिस आरोपियों को पकड़ी तो ऐसी कौन सी ताकत थी जो बिना कानूनी कार्रवाई के पुलिस की मुट्ठी खोल दी, स्थानीय पुलिस शिकायतकर्ता को आखिर क्यों संतुष्ट नहीं कर सकीं, जिससे उसे पुलिस अधीक्षक के द्वार तक जानें की नौबत आ गई।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.