धानी:तेज रफ्तार बाइक और कार की आमने सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बृजमनगंज मार्ग पर धानी ब्लाक से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तेज रफ्तार कार और बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान पूर्णवासी पुत्र श्रीराम( 22), प्रदीप पुत्र सुरेश (18)और राहुल पुत्र राजेंद्र (24)के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम कानापार टोला पकरडिहवा, धानी बाजार के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी बाइक से धानी बाजार की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से आमने सामने टक्कर हो गई

 

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

VoiceOf News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.