पथरा बाजार (सिद्धार्थनगर)
जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॉइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रमवापुर गांव में हलचल का माहौल। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरा क्षेत्र सहमा हुआ है, वहीं परिजनों के भी होंश उड़ गए हैं।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक मन्ना (25) त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र की निवासिनी है,जिसकी शादी कुछ दिनों पहले पथरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रमवापुर में हुई थी। आज सोमवार को उसी मन्ना की अज्ञात कारणों से मौत हो गई और जब यह बात मन्ना के मायके वालों को पता चला तो वह दौड़ते-भागते मन्ना के ससुराल पहुंचें। जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा, मन्ना के मायके वालों ने उसकी मौत को साजिशन हत्या का आशंका जताते हुए स्थानीय थानें पर तहरीर भी दिया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मन्ना के मायके वालों द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारी गांव में अज्ञात कारणों से विवाहिता की मौत, कारणों कि पुष्टि में जुटी प्रशासन@Uppolice @siddharthnagpol pic.twitter.com/u3NpruYXL9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 20, 2025


















