उत्तर प्रदेश, अंबेडकर नगर : वरिष्ठ बसपा नेता रामसूरत गौतम का निधन, शोक की लहर

अंबेडकर नगर

आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के इसौरी नसीरपुर गांव निवासी वरिष्ठ बसपा नेता रामसूरत गौतम का निधन हो गया, वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रामसूरत गौतम के निधन से इलाके में शोक लहर दौड़ गई।

उसने निधन पर पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम जिलाध्यक्ष सुनील सावंत बसपा नेता बलराम निषाद, जयप्रकाश मौर्य के अलावा सपा विधायक त्रिभुवन दत्त सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामशकल यादव प्रदेश सचिव योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी पूर्व जिपस अनवर सादात अंसारी, प्रद्युम्न यादव जिपस अश्विनी यादव ब्लॉक प्रमुख विकास यादव लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव उर्फ देवा सभासद बालगोविंद त्रिपाठी सपा नेता बृजेश उर्फ मार्कंडेय, संजीव, हेमंत, निर्दोष, नीरज यादव, भोले तिवारी प्रधान संघ के राष्ट्रीय सचिव बलिराम गौतम अध्यक्ष घनश्याम यादव जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव ब्लॉक अध्यक्ष मनीष यादव समेत कई अन्य नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

 

वहीं भाजपा के पूर्व विधायक त्रिवेणी राम भूमि विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी एससी-एसटी आयोग की सदस्य अनीता कमल वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय, दशरथ यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, भगवान पांडेय, अभिषेक निषाद मंडल अध्यक्ष विनय पांडेय, नीरज सोनी, अरविंद उपाध्याय, अवधेश कमल समेत कई अन्य लोगों नें शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख जताया है।

 

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]