महराजगंज में सड़क हादसे का ग्राफ छू रहा आसमान, श्यामदेउरवां में एक की मौत तो आधा दर्जन लोग घायल

महराजगंज

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां में बस ने ऑटो को घसीटा, चालक समेत यात्री भी हादसे में सिमटे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॉइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज लगातार सड़क दुघर्टना को लेकर चर्चा में बना हुआ है। शनिवार की रात निचलौल में ऑल्टो पेड़ से टकरा गई थी और तीन युवकों ने इस दौरान दम तोड़ दिया था, बाद में रविवार को एक अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को चपेट में लेकर घायल कर दिया, और अब श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र से दुर्घटना का ही एक बड़ा घटनाक्रम प्रकाश में आया है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक तेज़ रफ़्तार बस ऑटो रिक्शा को चपेट में लेकर खूब घसीटा, जिससे उसमें सवार एक की मौत हो गई तथा आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पूरी घटनाक्रम पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गया है, जो काफी भयावह स्थिति बयां कर रहा है।
घटनाक्रम की सूचना मिलते भी मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी अनुसार घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके पर फरार हो गया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.