महराजगंज : धानी के प्रवीण कुमार सिंह ने बढ़ाया सफलता का क़दम, बनें ज्वाइंट सेक्रेटरी, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

महराजगंज

जनपद महराजगंज के धानी ब्लॉक क्षेत्र निवासी प्रवीण सिंह द्वारा सफलता की ओर बढ़ाएं गए कदम एवं उनके जीवन से जु़ड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानने लिए पढ़िए वाॉइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कहा जाता है, ” सफलता मेहनत और लगनशीलता का लय खोजती है।” जिनके अंदर मेहनत और कार्य के प्रति लगनशीलता का झलक दिखता है, सफलता भी उन्हीं के हाथ लगती है। उक्त उदाहरण के दावेदार और गवाह खुद धानी के प्रवीण सिंह है, जो ज्वाइंट सेक्रेटरी बनकर अपने क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए हैं।

 

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक महराजगंज जिले के विकास खण्ड धानी के ग्राम सभा कानापार निवासी प्रवीण कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ में संयुक्त सचिव (ज्वाइंट सेक्रेटरी) के पद पर प्रमोशन मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ उठी है। प्रवीण कुमार सिंह पहले डिप्टी सेक्रेटरी, आईएएस नियुक्ति विभाग में कार्यरत थे अब उनका प्रमोशन 16 जनवरी 2025 को ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर हुआ है।
प्रवीण सिंह के इस उपलब्धि पर गोपाल सिंह, जितेंद्र कुमार सैनी, मोहम्मद रजा, राहुल शर्मा, राजू सैनी समेत तमाम क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.