सिद्धार्थनगर :पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता,तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार मोबाइल टावर से की थी चोरी

सिद्धार्थनगर 

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम हरैया स्थित कूड़ाघर के पास से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम हरैया स्थित कूड़ाघर के पास से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलिराम निषाद (26 वर्ष), अमित निषाद (20 वर्ष) और शिवराज निषाद (25 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी नागचौरी केवटहिया, थाना मिश्रौलिया के निवासी हैं। इन अपराधियों ने ग्राम बारिकपार और सेमरा में मोबाइल टावर से बैटरी व तार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 टावर बैटरी, चोरी में प्रयुक्त उपकरण (रिंच, पेंचकस, पिलास, कटर), एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, 2,100 रुपये नगद, 3 मोबाइल फोन और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP55AP1241) बरामद की है।

इन घटनाओं के संबंध में थाना मिश्रौलिया में मुकदमा संख्या 09/2025 और 118/2024 धारा 331(4), 305(a), 317(2) BNS व भारतीय तार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत पंजीकृत किया गया था। विधिक कार्यवाही के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.