सिद्धार्थनगर में एसपी के बाद लखनऊ में सेनानायक के रूप में आईपीएस प्राची सिंह का ताबड़तोड़ अंदाज में निरीक्षण, जाने संबंधित अधिकारियों को क्या दिया सख्त दिशा-निर्देश

Voice Of News 24

25 Dec 2025 12:18 PM

लखनऊ

सिद्धार्थनगर की महिला कप्तान प्राची सिंह की तबादले के बाद लखनऊ में सेनानायक के रूप में स्वागत के बाद एक्शन में दिखाई दी सेनानायक प्राची सिंह। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर में पुलिस अधीक्षक के रूप में आईपीएस प्राची सिंह

पिछले करीब दस महीनों तक सिद्धार्थनगर में पुलिस अधीक्षक के रूप में प्राची सिंह लगातार सुर्खियों में रही। एसपी के रूप में सिद्धार्थनगर जिले के लगभग सभी थानों का लगातार निरीक्षण करना और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनकी कार्यशैली में सुधार एवं निष्पक्षता के लिए निर्देशित करती रहती थी। जिससे सिद्धार्थनगर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ ढंग से चलने में सक्षम था।

सेनानायक के रूप में आईपीएस प्राची सिंह पहुंची लखनऊ

बीते रविवार को उत्तर प्रदेश में पुलिस अधीक्षकों की चली तबादला एक्सप्रेस में सिद्धार्थनगर एसपी प्राची सिंह का भी टिकट कट गया था। प्राची सिंह को सिद्धार्थनगर कप्तान से सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ बनाई गई है। नवागत सेनानायक प्राची सिंह का 32वी वाहिनी पीएसी लखनऊ में आगमन के बाद गार्द द्वारा सलामी दी गई।

सेनानायक प्राची सिंह पहुंची 32वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय

नवागत सेनानायक प्राची सिंह आईपीएस द्वारा 32वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय के सभी कार्यालयों का भ्रमण व निरीक्षण किया गया तथा कार्यालय की गरिमा एवं उच्च अनुशासन बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.