सिद्धार्थनगर :केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने किया रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास

Voice Of News 24 

08 Dec 2024 22:38 PM

सिद्धार्थनगर

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह (बिट्टू) ने चिल्हिया रेलवे स्टेशन के मध्य साम पार सं058 पर रोड अंडर ब्रिज का किया शिलान्यास।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले में रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह (बिट्टू) ने चिल्हिया रेलवे स्टेशन के मध्य समपार संख्या 58 पर रोड अंडर ब्रिज (RUB) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने मंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

रोड अंडर ब्रिज (RUB) का शिलान्यास:

चिल्हिया स्टेशन के पास स्थित समपार संख्या 58 पर यात्री और वाहन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जिससे रेलवे क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और यातायात सुगम बनेगा।

बढ़नी रेलवे स्टेशन पर कोचिंग डिपो का उद्घाटन:
बढ़नी स्टेशन पर नवनिर्मित कोचिंग डिपो का लोकार्पण किया गया। इस डिपो में वाशिंग पिट, ड्रेनेज सिस्टम, कवर शेड, और प्रशासनिक भवन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह डिपो ट्रेनों की मरम्मत, सफाई और तकनीकी रखरखाव के लिए उपयोगी होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

मंत्री का संबोधन:

इस अवसर पर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह विट्टू ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को भारतीय रेलवे में नई ऊर्जा से पुनर्जीवित कायाकल्प और नवीनीकृत करने के लिए ध्यान केंद्रित करने के लिए श्रेय दिया जाता है। उनके कार्यकाल के परिवर्तनकारी दशक ने भारतीय रेलवे में एक नई ऊर्जा जाग्रत की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के गतिशील नेतृत्व में, उत्तर प्रदेश में बढ़ते रेल इफास्ट्रक्चर के क्षेत्र में पिछले एक दशक में एक बड़ा परिवर्तन आया है। उत्तर प्रदेश में नई लाइनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिये आवश्यकतानुसार बजट आवंटित किया जा रहा है। सरक्षा के दृष्टिगत्त ऑटोमेटिक सिगनलिग का कार्य भी तेजी से
पुनर्विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आर.ओ.बी/आरयूबी का निर्माण कार्य के साथ ही स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं एवं यातायात सुविधाओं के विकास एवं विस्तार का कार्य चल रहा है।

 

Voice Of News 24