Voice Of News 24
28 Nov 2024 13:59 PM
कटका (अम्बेडकरनगर)
अम्बेडकरनगर जिले के कटका थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। अज्ञात कारणों से खेत में सफाई कर्मचारी का शव मिलते ही सनसनी फ़ैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अम्बेडकरनगर जिले के कटका थाना क्षेत्र अंतर्गत तिघरा खानपुर गांव में सब्जी के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में सफाई कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक कटका के भगवानपुर निवासी रामनगर ब्लॉक में सफाई कर्मी सीताराम निषाद (55 वर्ष) का शव तिघरा खानपुर में स्थित खेत में मिला। सफाई कर्मचारी के पुत्र विजय जब मौके पर पहुंचे तो सीताराम मृत अवस्था में पड़े थे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 28 नवंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/ZDmJutFaWG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2024





















