Voice Of News 24
14 Nov 2024 22:08 PM
घुघली (महराजगंज)
महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अवैध कट्टे के साथ विडियो बनाकर लोगों के बीच में दहशत फैलाता है। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से कारतूस भी बरामद किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में घुघली पुलिस ने गुरुवार को रितिक प्रजापति नाम के एक युवक को अवैध कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि रितिक प्रजापति, जो नेबुआ नौरंगिया रोड पर स्थित एक आई क्लिनिक में काम करता है, कट्टे के साथ वीडियो बनाकर लोगों को दिखा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और रितिक की तलाश में जुट गई।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक रितिक को आई केयर क्लिनिक में पुलिस ने पकड़ लिया,जहां उसके मोबाइल की जांच की गई, जिसमें अवैध तमंचे के साथ वीडियो मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर रितिक ने अपना नाम रितिक प्रजापति, पुत्र धर्मेंद्र प्रजापति, निवासी चैनपुर, थाना घुघली, जिला महराजगंज बताया। उसने स्वीकार किया कि अवैध तमंचा उसने अपनी सुरक्षा के लिए रखा था। पुलिस ने उससे वैध दस्तावेज मांगे, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका।
गिरफ्तार युवक के पास से बरामदगी एवं की गई कार्रवाई
पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। मामले में 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोप दर्ज कर रितिक को न्यायालय भेज दिया गया है।
सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी की नई पहल, तंबाकू मुक्त जनपद बनाने पर राजागणपति आर की जोर, किया गया खास कार्यक्रम का आयोजनhttps://t.co/6Xgp5r1tYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2024





















